फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: चिकित्सा महाविद्यालय में पहली बार दूरबीन विधि से पित्ताशय की पथरी का ऑपरेशन

विज्ञापन
बहराइच मेडिकल कॉलेज में दूरबीन वि​धि से ऑपरेशन करते चिकित्सक।
विज्ञापन
बहराइच। महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के सर्जरी विभाग ने बृहस्पतिवार को पहली बार अत्याधुनिक दूरबीन (लेप्रोस्कोपिक) तकनीक से सफल ऑपरेशन किया। लखीमपुर खीरी निवासी 27 वर्षीय ऋचा मिश्रा के पित्ताशय की पथरी का यह ऑपरेशन किया गया। मरीज की स्थिति सामान्य है और स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन

विशेषज्ञ डॉ. अमित श्रीवास्तव ने बताया, लेप्रोस्कोपिक तकनीक में बड़े चीरे की आवश्यकता नहीं होती। छोटे छेदों से कैमरे और विशेष उपकरणों द्वारा ऑपरेशन किया जाता है। इससे मरीज को कम दर्द, संक्रमण का जोखिम कम रहता है। मरीज जल्द स्वस्थ होकर घर लौट सकता है। यह तकनीक अपेंडिक्स, हर्निया और अन्य जटिल सर्जरी में भी उपयोगी है। प्राचार्य डॉ. संजय खत्री ने टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें