युवक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई है। लेकिन अभी तक उसे पकड़ा नहीं जा सका है। कोतवाली नानपारा अंतर्गत मोहल्ला तोपखाना निवासी एक व्यक्ति वाट्सेेएप पर मस्ती की पाठशाला नाम से ग्रुप का संचालन करता है।
शुक्रवार दोपहर में उसने ग्रुप में एक धार्मिक फोटो डाली। उस पर अश्लील कमेंट देखकर ग्रुप के पुरानी बाजार में रहने वाले एक अन्य सदस्य ने इससे आहत होकर इसकी सूचना एक धार्मिक संगठन के लोगों को दी। इस पर लोग भड़क उठे।
हिंदू युवा वाहिनी के वीरेंद्र महाराज की अगुवाई में करीब डेढ़ सौ लोग कोतवाली पहुंच गए। इससे अफरा तफरी की स्थिति बन गई। ग्रुप के मैसेज का हवाला देते हुए प्रभारी निरीक्षक एके सिंह को पूरे मामले से अवगत कराया गया।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में तहरीर पर तोपखाना निवासी व्यक्ति के खिलाफ धर्म के प्रति अश्लील टिप्पणी करने और धार्मिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास करने का केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम मोहल्ले में भेजी गई थी। लेकिन वह वहां नहीं मिला।