बहराइच। जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत नवंबर के मुफ्त राशन का वितरण शुरू कर दिया गया है। यह वितरण 30 नवंबर तक होगा। जिला आपूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी ने बताया कि अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 35 किलो अनाज (21 किलो चावल और 14 किलो गेहूं), जबकि पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट पांच किलो अनाज (तीन किलो चावल और दो किलो गेहूं) दिया जा रहा है। कार्डधारक अन्नपूर्णा केंद्र पहुंचकर राशन प्राप्त कर लें।