फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा सौ बीघा गेहूं राख

Thu, 07 Apr 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
आग से जलती गेहूं की फसल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बहराइच-श्रावस्ती की सीमा पर स्थित पटना घुसियारी गांव के निकट गुरुवार सुबह 11 बजे के आसपास गेहूं के खेत में आग लग गई। जब तक ग्रामीणों को पता चलता, आग बड़े पैमाने पर भड़क गई। लेकिन सीमा क्षेत्र होने के चलते पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी चुप्पी साधे रहे। जिस कारण सवा सौ बीघा गेहूं राख के ढेर में तब्दील हो गई। श्रावस्ती से पहुंचे दमकल वाहन ने किसी तरह आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन


बहराइच-श्रावस्ती की सीमा पर रिसिया और सोनवा थाना क्षेत्र में पटना घुसियारी गांव स्थित है। गांव के निकट गेहूं की फसल खेतों में तैयार खड़ी है। गुरुवार सुबह 11 बज के आसपास पटना घुसियारी निवासी अशोक सिंह के खेत में आग भड़क उठी।

जब तक गांव के लोग मौके पर पहुंचते, तब तक आग की लपटों ने रामधीरज, राजू, त्रिभुवन सिंह, राजकुमारी सिंह, घनश्याम सिंह, आलोक, राजकुमार, रामसिंह, बच्चा सिंह, किशोर सिंह, बलबीर सिंह, प्रमोद, अनिरुद्ध, बड़घनिया निवासी बहाव खां, वारिस खां, जग्गी खां के गेहूं के खेत को भी आगोश में ले लिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पहले बहराइच अग्निशमन केंद्र को सूचना दी, लेकिन दमकल वाहन नहीं पहुंचा। इस पर श्रावस्ती जिला मुख्यालय को अवगत कराया गया। एक घंटे बाद अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुंचे।

दोपहर बाद 2:30 बजे के आसपास किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। यहां लगभग सवा सौ बीघा गेहूं की फसल राख हुई है। उधर रिसिया थाना अंतर्गत अधारीपुरवा में गेहूं के खेत में लगी आग से आठ बीघा फसल जली है। जबकि कैसरगंज थाना अंतर्गत हुजूरपुर रोड पर चकपिहानी गांव के निकट गेहूं के खेत में लगी आग से 10 बीघा फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें