फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने सीज कराए चार वाहन

Thu, 08 Oct 2015 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिलाधिकारी अभय व एसपी सालिकराम वर्मा ने गुरुवार को ब्लॉक मुख्यालयों पर पोलिंग पार्टियों को रवाना किए जाने के कार्य का जायजा लिया। डीएम व एसपी ने मौके से चार वाहन पकड़कर सीज करवा दिए।
विज्ञापन



पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए रवाना हो रही पोलिंग पार्टियों के बारे में जानकारी लेने के लिए डीएम व एसपी तेजवापुर, महसी और शिवपुर क्षेत्र में सुबह निरीक्षण पर निकले थे।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में बिना अनुमति व प्रचार बंद होने के बाद भी चुनाव प्रचार कर रहे चार वाहन सड़क पर चलते दिखे। उन्हें डीएम ने अपने सामने सीज करा दिया। 
विज्ञापन


आज पहुंचाने होंगे वाहन

 नगर मजिस्ट्रेट वीएन पांडेय ने बताया कि पंचायत चुनाव के लिए दूसरे चरण के तहत नौ अक्तूबर तक अधिग्रहीत किए गए वाहनों को गल्लामंडी परिसर में पहुंचाना होगा। वहीं, तीसरे चरण के लिए 13 अक्तूबर और चौथे चरण के लिए 25 अक्तूबर की रात आठ बजे तक वाहन को गल्लामंडी पहुंचाकर जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंप देना होगा। ऐसा नहीं करने पर वाहन मालिकों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें