फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेस्ट हाउस के पास चार की संख्या में दिखे बाघ

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (बहराइच)। अब्दुल्लागंज वन क्षेत्र में एकसाथ चार बाघों के विचरण करने के पदचिन्ह मिले हैं। इससे वनकर्मियों के साथ ग्रामीणों में दहशत है। अब्दुल्लागंज गेस्ट हाउस के पास एकसाथ बाघ दिखने की पुष्टि फारेस्ट गार्ड ने भी की है। लेकिन अभी तक किसी को बाघ द्वारा नुकसान नहीं पहुंचाया गया है।
विज्ञापन

बहराइच वन प्रभाग का अब्दुल्लागंज रेंज जंगल कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग से सटा हुआ है। अब्दुल्लागंज गेस्ट हाउस के पास सोमवार को एकसाथ चार बाघ निकल आए। इनके पदचिन्ह गेस्ट हाउस के पास बन गए हैं। ग्रामीणों के साथ खैरनिया बीट के फारेस्ट गार्ड ने भी बाघों के विचरण करने की बात कही। फारेस्ट गार्ड सुरेश वर्मा ने बताया कि गेस्ट हाउस के पास बाघों के पदचिह्न मिले हैं। लेकिन अभी तक किसी ग्रामीण को जंगली जीव ने नुकसान नहीं पहुंचाया है। इसकी सूचना रेंज कार्यालय पर दे दी गई है।
वनकर्मियों के मुताबिक मुतनवा नाले के पास इन बाघों का बसेरा है। पानी व शिकार की तलाश में सभी गांवों की ओर रुख कर देते हैं। वहीं एकसाथ बाघ दिखने पर लोगों में दहशत है। वन क्षेत्राधिकारी अहमद कमाल का कहना है कि गेस्ट हाउस जंगल क्षेत्र में बना है। ऐसे में बाघ और तेंदुआ जंगल में निकल सकते हैं। कोई नई बात नहीं है। ग्रामीण भी सतर्क रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें