फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार हजार लोगों को जल्द मिलेगा शुद्ध पेयजल

विज्ञापन
बहराइच के हुजूरपुर के सरखना गांव में बन रही पानी टंकी। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
रानीपुर (बहराइच)। सरखना गांव के लोगों को अब आर्सेनिक युक्त पानी का प्रयोग नहीं करना पड़ेगा। चार हजार आबादी को जल्द ही स्वच्छ पेयजल मिलेगा। इसके लिए शासन ने पानी की टंकी के निर्माण को हरी झंडी दे दी है। इसके लिए शासन ने 2.18 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। जल निगम ने निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया है। टंकी का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद गांव के 491 घरों को पानी का कनेक्शन दिया जाएगा। इसके अलावा गांव के आठ स्थानों पर स्टेम पोस्ट भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले की आधे से अधिक आबादी आर्सेनिक युक्त पानी का प्रयोग कर रही है। आर्सेनिक युक्त पानी के उपयोग से लोगों की त्वचा जहां खराब हो रही है। वहीं अन्य बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ यही हाल हुजूरपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत सरखना का है। यहां का पानी भी स्वच्छ नहीं है। लोग प्रदूषित पानी उपयोग करने को विवश हैं। इसकी रिपोर्ट जल निगम ने शासन को भेजी थी। शासन ने सरखना गांव में पानी की टंकी के निर्माण को हरी झंडी देते हुए बजट मंजूर कर दिया है।
शासन ने पानी टंकी निर्माण के लिए 2.18 करोड़ की मंजूरी प्रदान कर दी है। बजट संबंधित विभाग के खाते में भेज दिया गया है। बजट मिलते ही सरखना गांव में पानी टंकी का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। गांव में पानी टंकी का निर्माण होने से ग्राम पंचायत के पांच मजरे सरखना, जगदीशपुर, विशुनापुर, ढपालिनपुरवा और टेड़िया की करीब चार हजार लोगों को स्वच्छ पेयजल मिल सकेगा। पानी टंकी का निर्माण होने से गांव के लोगों में हर्ष है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी टंकी से स्वच्छ पेयजल की आस पूरी हो सकेगी। जल निगम के अधिशासी अभियंता आरबी राम ने बताया कि पानी टंकी के निर्माण के बाद ग्रामीणों को कनेक्शन दिया जाएगा। कनेक्शन मिलने के बाद पानी टंकी से सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए अभी कम से चार माह का इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

आठ किलोमीटर बिछेगी पाइप लाइन
अधिशासी अभियंता आरबी राम ने बताया कि सरखना गांव में घर-घर कनेक्शन देने के लिए आठ किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछायी जायेगी। पाइप लाइन बिछाने के बाद 491 घरों में कनेक्शन दिया जायेगा। इसके अलावा गांव में आठ सार्वजनिक स्थानों पर स्टेम पोस्ट लगाए जाएंगे, जिससे लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर भी स्वच्छ जल उपलब्ध हो सके।
जून तक पूरा हो जाएगा निर्माण कार्य
जल निगम हुजूरपुर के अवर अभियंता अभय सिंह ने बताया कि 2.18 करोड़ रुपये से सरखना गांव में पानी टंकी का निर्माण कार्य हो रहा है। निर्माण कार्य प्रीति कांस्ट्रक्शन लखनऊ की ओर से कराया जा रहा है। पानी टंकी का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। जून 2020 तक निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। निर्माण पूरा होते ही अन्य कार्य तेज गति से कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें