फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नेपाल सीमा पर चार संदिग्ध दबोचे

Thu, 11 Sep 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। नेपाल में कर्फ्यू लगने के बाद सीमा क्षेत्र में सुरक्षा और सख्त कर दी गई है। इसी बीच बुधवार देर शाम सीमा पर गश्त कर रहे एसएसबी जवानों ने चार संदिग्ध लोगों को दबोचा। पकड़े गए लोगों से गहन पूछताछ की जा रही है। फिलहाल उनकी पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है। एसएसबी अधिकारियों को आशंका है कि ये लोग नेपाल की किसी जेल से फरार हुए बंदी या कैदी हो सकते हैं। मामले की पुष्टि करते हुए एसएसबी सेनानायक गंगा सिंह उदावत ने बताया कि जांच की जा रही है, पूरी पड़ताल के बाद ही स्थिति स्पष्ट की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें