उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ एवं जूनियर शिक्षक संघ की ओर से शुक्रवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र गजाधरपुर में समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर रिटायर्ड चार शिक्षकों को सम्मानित किया गया जबकि प्रशिक्षु शिक्षकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सभी का मनमोह लिया।
मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी फखरपुर बृजलाल वर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शिक्षकों पर देश का भविष्य निर्भर है। शिक्षकों को अच्छे विद्यार्थी तैयार कर देश निर्माण में सहायक बनना चाहिए। विद्यालयों में बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा मिले, इसके लिए सभी को प्रयास करना दाहिए।
उन्होंने सेवानिवृत्त शिक्षक श्याम सुंदर त्रिवेदी, शिव कुमार सिंह, बालक राम पांडेय व बाल गोविंद तिवारी को सम्मानित किया। इस मौके पर सम्मानित शिक्षकों ने अपने-अपने विचार भी साझा किए। प्रशिक्षु शिक्षकों ने गीत, नृत्य आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जनकराज सिंह व निरंकार सिंह ने की।
इस अवसर पर संजय चौहान, संतोष कुमार सिंह, कमलेश कुमार पांडेय, संत कुमार सिंह, हरीशंकर वर्मा, सुरेंद्र प्रकाश गौड़, जयंती देवी, हृदयराम, शिव कुमार सिंह, सुुभाष चंद्र वर्मा आदि लोग थे।