फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों की टक्कर से चार लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में अलग-अलग स्थानों हुए सड़क हादसों में दो युवकों समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सभी के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन

हुजूरपुर थाना अंतर्गत ग्राम बनपुरवा निवासी दिनेश (20) पुत्र ननके और पवन (18) पुत्र तीरथ बुधवार देर रात पयागपुर-हुजूरपुर मार्ग पर पैदल जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे दिए।
उधर, हुजूरपुर थाना क्षेत्र के महोली गांव निवासी गया प्रसाद (60) साइकिल से पुरैनी बाजार जा रहे थे। उनको अज्ञात डंपर ने रौंद दिया, जिससे वह घायल हो गए। गया प्रसाद को आसपास के लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज लाया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रुपईडीहा थाना अंतर्गत नानपारा-रुपईडीहा हाईवे पर सड़क पार कर रही सायरा बानो (48) पत्नी सुबराती निवासी सुजौली को अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। महिला मौके पर ही गिरकर अचेत हो गई। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी चरदा में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। महिला की हादसे में मौत से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें