फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: शादी में आंबेडकर से संबंधित गाना बजाने पर मारपीट, चार पर केस

Tue, 13 May 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। ग्राम पंचायत चहलवा के मजरा मंगलपुरवा में रविवार की रात शादी समारोह के दौरान डीजे पर भीमराव आंबेडकर से संबंधित गाना बजाने को लेकर मारपीट हो गई। पुलिस ने चार लोगोंं पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

सुजौली थाना क्षेत्र के मंगलपुरवा निवासी गोरख के मुताबिक उनके घर लड़की की शादी थी। बरात में डीजे बज रहा था और उस पर भीमराव आंबेडकर से संबंधित गाना बज रहा था। इस पर गांव निवासी रोहित चौहान, अभिषेक चौहान, विजय चौहान व अखिलेश चौहान मौके पर पहुंचे और जबरन गाना बंद करवाने लगे। कुछ देर बाद मारपीट शुरू कर दी। वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है कि डीजे पर आपत्तिजनक गाना बज रहा था, इसे बंद करने को कहा तो उन पर हमला किया गया। थाना प्रभारी हरीश सिंह ने बताया कि रोहित, अभिषेक, विजय व अखिलेश के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें