फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, हुए होम आईसोलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में बुधवार को चार लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना जांच के लिए शिविर लगाए गए। इस दौरान 459 लोगों की एंटीजन जांच की गई। वहीं 236 लोगों के सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए लखनऊ भेजे गए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को कोरोना रिपोर्ट जारी की गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में चार लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें कैसरगंज, फखरपुर, बलहा व नानपारा के संक्रमित व्यक्ति शामिल हैं। सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है।
उधर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना जांच शिविर लगाया गया। पयागपुर के बीपीएम अनुपम शुक्ला ने बताया कि 40 लोगों की एंटीजन जांच हुईं और 36 लोगों के आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा के अधीक्षक डॉ. अर्चित श्रीवास्तव ने बताया कि 68 लोगों की एंटीजन जांच हुई और 37 का सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए लिया गया। मोतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. अनुराग वर्मा ने बताया कि 65 लोगों की एंटीजन जांच हुई और 34 का सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

नानपारा सीएचसी के अधीक्षक डॉ चंद्रभान ने बताया कि 126 लोगों की एंटीजन जांच हुई और 54 का सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए लिया गया। बलहा के बीसीपीएम अजय यादव ने बताया कि 52 लोगों की एंटीजन जांच की गई। इसके साथ 26 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए। जरवल सीएचसी के आरपी कनौजिया ने बताया कि स्वास्थ्य टीम ने 72 लोगों की एंटीजन जांच की और 37 का सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा।
सीएमओ ने बताया कि जिले में कुल 459 लोगों की एंटीजन जांच हुई, जबकि 236 का सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर के अधीक्षक डॉ. अनुराग वर्मा ने बताया कि मंगलवार रात को मिहींपुरवा में एक विवाह कार्यक्रम में स्वास्थ्य टीम को भेजा गया था। यहां पर टीम ने 12 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भरे और 36 की एंटीजन जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें