फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकहुआ में करंट लगने से दंपती समेत चार झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
खैरीघाट (बहराइच)। नकहुआ गांव में शौच के लिए जा रहा युवक खेत में लगे विद्युत पोल के सपोर्ट में लगे तार में करंट उतरने से चपेट में आ गया। चिल्लाने पर पत्नी व दो बेटियां बचाने के लिए दौड़ीं। वह भी चपेट में आ गईं। किसी तरह वह तार से अलग हुए। चारों लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

खैरीघाट थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर ग्राम पंचायत के नकहुआ गांव निवासी राममिलन (40) रविवार की सुबह शौच के लिए जा रहे थे। गांव निवासी झगरू के खेत के पास लगे विद्युत पोल के सपोर्टिंग तार में करंट उतर रहा था। उसी से सटा हुआ कटीला तार खेत के चारों तरफ लगा था। जिसमें भी करंट दौड़ गया था।
खेत पार करते समय राम मिलन करंट की चपेट में आ गया। पास के लोगों ने आवाज लगाई। छुड़ाने गई पत्नी कमला देवी, पुत्री पूजा और आरती दौड़ीं और वह भी चपेट में आ गईं। इसी दौरान बिजली चली गई और चारों लोगों की जान बच गई। सभी को सीएचसी शिवपुर लाया गया। जहां ग्रामीणों ने बताया कि घटना की जानकारी संबंधित विभाग को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें