फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब किसानों पर ध्यान दे रहा कृषि विज्ञान केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के 94 वें स्थापना दिवस पर कृषि विज्ञान केंद्र, बहराइच प्रथम में कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में अतिथि के तौर पर किसान मोर्चा के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष राजन सिंह व जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र कुमार मिश्र मौजूद रहे। गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. वीपी शाही ने और संचालन डॉ. पीके सिंह ने किया।
विज्ञापन

गोष्ठी में मौजूद किसानों को कृषि अनुसंधान केंद्र के फायदे बताकर केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। गोष्ठी में मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि किसानों की आय दोगुनी हो। इसकी पूर्ति के लिए कृषि विज्ञान केंद्र महत्वपूर्ण कड़ी है।
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक गरीब व पिछड़े किसानों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। उत्पादकता बढ़ाने के लिए निरंतर शोध भी कर रहे हैं। राजन सिंह ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए भारत सरकार व राज्य सरकार के विभिन्न विभाग प्रशिक्षण व प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। किसान इसमें प्रतिभाग कर आय वृद्धि करें। प्रगतिशील किसान बब्बन सिंह व राणा चेतन सिंह ने कृषि उद्यमों के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें