फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: गोली से घायल पूर्व प्रधान के बेटे की मौत, गांव में तनाव

Sun, 06 Apr 2025 03:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
राजन अवस्थी की फाइल फोटो।
विज्ञापन
बहराइच/महसी। हरदी की ग्राम पंचायत सिपहियाप्यूली में शुक्रवार शाम चुनावी रंजिश में चली गोली से घायल हुए पूर्व प्रधान के बेटे राजन अवस्थी की शनिवार की शाम मौत हो गई। मौत की सूचना घर पहुंचते ही लोग आक्रोशित हो गए और विपक्षियों के घर पर पथराव कर दिया। इससे गांव में भारी तनाव की स्थिति बन गई। स्थिति को काबू में करने के लिए गांव में चार थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत सिपहिया प्यूली की पूर्व प्रधान के बेटे राजन अवस्थी और वर्तमान प्रधान के पति सचिव अवस्थी के बीच प्रधानी चुनाव को लेकर विवाद है। शुक्रवार को इसी विवाद के चलते राजन अवस्थी को गोली मार दी गई थी। राजन के भाई आशुतोष अवस्थी ने सचिव अवस्थी व सचिव के भाई मृत्युंजय अवस्थी पर फायर करने का आरोप लगाया था। साथ ही सचिव के भाई शिवम अवस्थी पर धारदार हथियार से हमला की बात कही थी। राजन का इलाज गंभीर हालात में ट्राॅमा सेंटर लखनऊ में हो रहा था। शनिवार सुबह ऑपरेशन कर गोली निकाली गई थी, लेकिन शाम को राजन ने दम तोड़ दिया।

थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। धारा वृद्धि की जाएगी। एक आरोपी मृत्युंजय की इकौना थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गांव में फोर्स तैनात है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें