फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पूर्व सांसद कमल किशोर पर धमकाने का आरोप

Sun, 16 Mar 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कांग्रेस नेता शैलेंद्र गुप्ता ने जिले के पूर्व कांग्रेस सांसद कमल किशोर पर धमकी देने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता ने रविवार को एसपी को पत्र भेजकर गवाहों व परिवार के सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

जिले के पूर्व सांसद कमांडो कमल किशोर पर कांग्रेस नेता शैलेंद्र गुप्ता ने 14 लाख व उनकी पत्नी जया गुप्ता ने 31 लाख के गबन का आरोप लगाते हुए एसीजेएम कोर्ट पर परिवाद दायर कर रखा है। कोर्ट ने मुकदमे के दौरान कई जमानती वारंट जारी कर पूर्व सांसद को कोर्ट पर अपना पक्ष रखने का आदेश दिया था। लेकिन पूर्व सांसद द्वारा लगातार अनुपस्थित रहने पर कोर्ट ने जया गुप्ता के परिवाद पर बीते 24 फरवरी को एनबीडब्ल्यू जारी किया था।
पूर्व सांसद ने गिरफ्तारी से बचने के लिए 10 मार्च को लखनऊ हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। लेकिन लखनऊ हाईकोर्ट ने भी पूर्व सांसद की अर्जी को खारिज करते हुए जिले की एसीजेएम कोर्ट पर दो सप्ताह में जमानत कराने का आदेश दिया था। अब शैलेंद्र गुप्ता ने एसपी को भेजे गए पत्र में कहा है कि पूर्व सांसद कमल किशोर, उनके पुत्र उपवन किशोर व पवन किशोर उनको, उनके परिवार और गवाहों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

उधर पूर्व सांसद कमल किशोर ने सारे आरोपों को निराधार बताया। कहा कि जिसने मेरे खिलाफ आरोप लगाया है, वह एक समय मेरे चुनाव का एजेंट हुआ करता था। रहा सवाल धमकी देने का, तो मेरा उनसे पिछले पांच सालों से कोई संपर्क नहीं है। मुझे क्या जरूरत है धमकी देने की। मामला कोर्ट में है, फिर भी जांच करा ली जाए। सारे आरोप गलत साबित होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें