फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बाढ़ बचाव कार्य का पूर्व सांसद ने किया शुभारंभ

Fri, 27 Mar 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बाढ़ निरोधक कार्य का उद्घाटन करते पूर्व सांसद अक्षयवर लाल गौंड। - स्रोत : विभाग
विज्ञापन
बिछिया। कई वर्षों से बाढ़ की समस्या झेल रहे चहलवा, मौरहवा, दूधनाथपुरवा, मंगलपुरवा, संपतपुरवा और गुप्तापुरवा सहित अन्य गांवों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। बाढ़ से बचाव के लिए चैनलाइजेशन द्वारा रिवर ट्रेनिंग कार्य का शुभारंभ बृहस्पतिवार को पूर्व सांसद अक्षयवर लाल गौंड ने किया।
विज्ञापन




विधिवत पूजा-अर्चना कर पोकलेन मशीन पर नारियल फोड़कर कार्य की शुरुआत की गई। परियोजना के तहत नदी का रुख मोड़ने के लिए नदी के भीतर 45 मीटर चौड़ा और लगभग छह किलोमीटर लंबा चैनल बनाया जाएगा।

चैनल के माध्यम से गलत दिशा में बह रही नदी को सही दिशा में मोड़ा जाएगा, जिससे कटान और बाढ़ की समस्या में कमी आएगी। करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से इस परियोजना का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन



इस अवसर पर बलहा विधायक सरोज सोनकर, अधीक्षण अभियंता विजय कुमार, अधिशासी अभियंता कुमार गौरव अरविंद, सहायक अभियंता प्रदीप पाल, जूनियर इंजीनियर अनिल कुमार, मनोज कुमार, रजनीश पांडेय, सुभाष कुमार और अनिल यादव, भाजपा नेता प्रमोद आर्य, राजेश गुप्ता, प्रीतम निषाद, संजय मौर्य, घूरे मौर्य, संतोष मौर्य, सुशील गुप्ता, सरवन मद्देशिया व प्रफुल्ल जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें