फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पुत्री के इलाज में लापरवाही पर भड़के पूर्व विधायक के पुत्र

Sun, 09 Jun 2024 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहराइच। पूर्व भाजपा विधायक जटाशंकर सिंह के पुत्र शनिवार को दोपहर अपनी पुत्री का इलाज कराने मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उनका आरोप है कि ओपीडी में मौजूद डॉक्टर ने नहीं देखा। इस पर मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी कक्ष के सामने धरने पर बैठ गए। उन्होंने सीएमएस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

शहर निवासी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उनकी पुत्री रुपाली सूर्यवंशी (17) की शनिवार को दोपहर हालत खराब हो गई। दोपहर लगभग एक बजे वे पुत्री को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। कमरा नंबर 25 में डॉक्टर से पुत्री को देखने के लिए अनुरोध किया, लेकिन उन्होंने नहीं देखा। कुछ देर बाद जूनियर डॉक्टर को भेजकर इलाज शुरू कराया गया। इस दौरान दो घंटे बीत गए। इससे नाराज देवेंद्र कुछ लोगों के साथ इमरजेंसी के सामने धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि इलाज में दो घंटे की देरी हुई। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर संजय खत्री ने बताया कि मरीज अक्सर इलाज कराने के लिए आती है। शनिवार को भी मरीज के पहुंचने पर दवा इंजेक्शन आदि दिया गया, जिससे मरीज नाॅर्मल हो गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें