फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैराज में क्लोजर होने से जंगल नहीं आ सके विदेशी पक्षी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। ठंड शुरू होने के साथ ही कतर्निया जंगल विदेशी पक्षियों से गुलजार हो जाता था, लेकिन इस बार अभी तक विदेशी पक्षी कतर्नियाघाट जंगल में नहीं पहुंचे हैं। इसका मुख्य कारण बैराज में क्लोजर होने के चलते गेरुआ नदी में पानी का न होना बताया जा रहा है। गेरुआ नदी में पानी होने से विदेशी पक्षियों की कलरव सुनाई पड़ती थी, लेकिन इस बार उनकी चहचहाहट सुनने के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट में स्थित चौधरी चरण सिंह गिरिजापुरी बैराज का पानी गेरुआ नदी में प्रवाहित होता है, लेकिन इस समय गिरिजापुरी बैराज का क्लोजर कर दिया गया है, जिससे बैराज के साथ गेरुआ नदी में पानी नहीं है। इससे प्रवासी पक्षी इस बार जंगल में नहीं पहुंच सके हैं। जबकि प्रतिवर्ष ठंड शुरू होते ही विदेशी पक्षी जंगल में पहुंचकर उसकी सुरम्यता बढ़ाते थे। पर्यटक प्रवासी पक्षियों के कलरव से मंत्रमुग्ध होते थे। साथ ही प्रवासी पक्षियों से जंगल क्षेत्र गुंजायमान रहता था, लेकिन इस बार अभी तक प्रवासी पक्षी जंगल में नहीं पहुंचे हैं। इसका मुख्य कारण गेरुआ नदी में पानी का न होना बताया जा रहा है।
प्रभागीय वनाधिकारी यशवंत सिंह ने बताया कि 15 अक्तूबर से गेरुआ नदी में प्रवासी पक्षी पिनटिल, विस्टलिंग टिल, मलार्ड, कांबडक, शोवलर समेत अन्य आ जाते थे, जिससे जंगल की सुरम्यता बढ़ती थी, लेकिन क्लोजर के चलते इस बार अभी तक विदेशी पक्षी नहीं आ सके हैं। इससे पर्यटक भी मायूस हो रहे हैं। क्योंकि गेरुआ नदी में पानी न होने से पर्यटक बोटिंग का आनंद नहीं ले पा रहे हैं।
विज्ञापन

नवंबर के अंत तक आ जाएंगे सुर्खाब व लालसर
प्रभागीय वनाधिकारी यशवंत सिंह का कहना है कि ठंड जब काफी बढ़ती है, तब सुर्खाब और लालसर का आगमन कतर्नियाघाट की गेरुआ नदी में होता है। उन्होंने बताया कि यह दोनों पक्षी नवंबर के अंत तक कतर्निया में आ जाएंगे।
18 से शुरू होगी बोटिंग
गिरिजापुरी बैराज के प्रभारी इंचार्ज संतराम वर्मा ने बताया कि शासन की तरफ से 14 नवंबर तक क्लोजर के आदेश हैं। क्लोजर से नदी में सिल्ट की सफाई हो जाती है। 15 नवंबर से क्लोजर बंद हो जाएगा। इसके बाद 18 नवंबर से पर्यटकों को गेरुआ नदी में बोटिंग शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें