बहराइच। राजीचौराहा पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि रविवार को मनाई गई। इस दौरान सभी ने डॉ अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने मौजूद लोगों से उनके बताए रास्ते का अनुसरण करने की अपील की।
महसी तहसील अंतर्गत राजीचौराहा में रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि समरसता दिवस के रूप में मनाई गई। सभी ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। विद्यार्थी परिषद के तहसील संयोजक अंकित शुक्ला ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने आजादी के बाद देश को एकसूत्र में पिरोकर एक नई ताकत के रूप में उभरने का मार्ग प्रशस्त किया। ऐसे संविधान का निर्माण किया जो विश्व के लिए मिसाल बन गया। शिवशंकर दीक्षित ने कहा कि बाबा साहब को अनुकरण करते हुए समाज के लोग संगठित रहें। इस दौरान नगर अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, शिवशंकर दीक्षित, शिवा सिंह, स्वप्निल त्रिवेदी, हरीश अवस्थी समेत अन्य मौजूद रहे।