फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महसी के 22 गांवों में भरा बाढ़ का पानी

विज्ञापन
महसी तहसील क्षेत्र में बाढ़ के बाद गांव में भरा पानी। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
महसी/जरवल (बहराइच)। घाघरा (सरयू) नदी जरवल में खतरे के निशान को पार कर गई है। नदी खतरे के निशान से 44 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गई है। हालांकि अभी क्षेत्र के गांवों में पानी नहीं भरा है। वहीं, महसी क्षेत्र में नदी का जलस्तर बढ़ने से 22 गांवों में पानी भर गया है। लोग चारों तरफ से पानी से घिर गए हैं। राहत व बचाव का कोई कार्य प्रशासन की ओर से नहीं किया गया है। उधर, पानी अधिक होने से क्षेत्र में हजारों बीघा धान की फसल डूब गई है।
विज्ञापन

नेपाल के पहाड़ों पर लगातार बारिश हो रही है, जिससे नेपाली नदियां उफान पर हैं। प्रतिदिन जिले के बैराजों से घाघरा नदी में पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। वहीं सोमवार देर रात से जिले में भी बारिश शुरू हुई है। घाघरा नदी में पानी अधिक मात्रा में हो गया है। जिससे जरवल विकास खंड के एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। जलमापक रामखेलावन ने बताया कि नदी खतरे के निशान से 44 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गई है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों में दहशत है।
50 सेंटीमीटर से ऊपर नदी के पहुंचने पर क्षेत्र के गांवों में पानी भर सकता है। हालांकि मंगलवार सुबह आठ बजे से नदी का जलस्तर स्थिर है। उधर, महसी तहसील में स्थित घाघरा नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। नदी में पानी अधिक होने से तहसील क्षेत्र के गांव पानी से घिर गए हैं। ग्रामीण बाढ़ के पानी में घिरे हुए हैं। महसी में घाघरा नदी का जलस्तर अधिक होने से क्षेत्र के तुरंतीपुरवा, रामदहिनपुरवा, राजबलीपुरवा, चमरही, अहिरनपुरवा, ठड़बेहना, लोनियनपुरवा, जोगापुरवा, चुरलिया समेत 22 गांवों में बाढ़ का पानी भर गया है।
विज्ञापन

घाघरा नदी महसी तहसील क्षेत्र में विकराल होती जा रही है, लेकिन तहसील प्रशासन की ओर से बचाव के कोई उपाय नहीं किए जा रहे हैं। उधर, महसी के पिपरी गांव में गांव निवासी रामचंदर यादव, शिवप्रसाद, जंगली, रामसुंदर के मकान नदी में समा गए है। इन्हीं ग्रामीणों के चार अहाते नदी में समाहित हो गए हैं।
नदी का जलस्तर एक नजर में-
जरवल में एल्गिन ब्रिज पर वर्तमान जलस्तर- 106.506 सेंटीमीटर
नदी के खतरे का निशान- 106.07 सेंटीमीटर
महसी में 25 सेंटीमीटर नीचे
महसी के बिसवां में स्थित घाघरा नदी का जलस्तर 112.800 सेंटीमीटर है। नदी खतरे के निशान से 25 सेंटीमीटर कम है। मापक बहोरीलाल ने बताया कि नदी के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। सूचना उच्चाधिकारियों को प्रति घंटे दी जा रही है।
एडीएम ने लिया जायजा
घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने की सूचना पर अपर जिलाधिकारी जयचंद्र पांडेय ने अधिकारियों के साथ प्रभावित गांवों का दौरा किया। एडीएम ने एसडीएम महसी एसएन त्रिपाठी को पूरी तरह से नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। कर्मचारियों को हर घंटे के जलस्तर की सूचना बाढ़ कंट्रोल रूम को देने के निर्देश दिए। एडीएम ने बताया कि कर्मचारियों को हर संभव तत्काल राहत पहुंचाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें