फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सियार के हमले में पांच साल की बच्ची व युवक घायल

Sun, 15 Nov 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। महसी तहसील के हरदी क्षेत्र के नथुवापुर गांव में शुक्रवार देर रात सियार के हमले में पांच साल की बच्ची और एक युवक घायल हो गए। अचानक हुए हमले से गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंचे विधायक प्रतिनिधि अखंड प्रताप सिंह ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमपुरवा पहुंचवाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई। दोनों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


हमले में गांव निवासी अंगनूराय की पुत्री सौम्या (5) और संजय (22) घायल हुए हैं। महसी विधायक के प्रतिनिधि अखंड प्रताप सिंह ने अस्पताल में घायलों का हाल जाना और वन विभाग की टीम को सुरक्षा के मद्देनजर जरूरी निर्देश दिए।

क्षेत्रीय वनाधिकारी मोहम्मद शाकिब ने बताया कि मौके पर मिले पगचिह्नों की जांच में सियार की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। ग्रामीणों को सतर्क रहने और जरूरी एहतियात बरतने के लिए जागरूक किया गया है। वन विभाग की टीम गांव के आसपास गश्त कर रही है।

मृतका प्रिया का फाइल फोटो। परिजन

मृतका प्रिया का फाइल फोटो। परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें