बहराइच। सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात पुलिस ने शुक्रवार को चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पांच वाहनों को सीज कर दिया। नो इंट्री एरिया में प्रवेश करने वाले पांच वाहनों का चालान कर दिया। 147 वाहन चालकों से जुर्माने के रूप में 2,45,000 रुपये वसूले गए।