बाबागंज (बहराइच)। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण बीआरसी बाबागंज में आयोजित किया गया। खंड शिक्षाधिकारी राधेश्याम वर्मा की अगुवाई में एआरपी सुनील कुमार, विपिन सिंह, राकेश मौर्या, निर्मल शुक्लवि अमित कुमार ने सभी को भाषा-गणित शिक्षण की वार्षिक, साप्ताहिक व दैनिक कार्ययोजना, निपुण भारत मिशन के तहत बुनियादी भाषा एवं गणितीय कौशल विकास के साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में जानकारी दी। शिक्षण कार्य को रोचक बनाने के तरीके सिखाए।