श्रावस्ती में कुएं का विषाक्त जल पीने से इकौना के एक गांव में शनिवार पांच लोग बीमार हो गए। मामले की जानकारी होने पर गांव पहुंचे चिकित्सक ने पानी का सैंपल भरा। वहीं ग्रामीणों को पानी का उपयोग करने से मना कर दिया। ग्रामीण कुएं में अज्ञात व्यक्ति द्वारा जहरीला पदार्थ डाले जाने की आशंका जता रहे हें।
इकौना के ग्राम पंचायत शिवाजोत के मजरा चयपुरवा में शनिवार सुबह गांव के मंगरे, चिंताराम, रामसूरत, राजकुमार व सहजराम कुंए का पानी भरकर घर लाए थे। कुछ देर बाद इन लोगों ने पानी को पिया। तो उसके कुछ देर बाद इन्हें उल्टी-दस्त की शिकायत हो गई। बीमारी ज्यादा बढ़ने पर परिवारीजनों ने उन्हें सेमरी तरह स्थित एक निजी चिकित्सक को दिखाया। जहां काफी देर इलाज के बाद इन लोगों की हालत सुधरी। घटना की जानकारी कुछ ग्रामीणों द्वारा सेमरी तरहर स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चिकित्सक डॉ. शकील को दी गई। चिकित्सक ने पानी को दो बोतलों में भरकर परीक्षण के लिए भेजा।