फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल से छोड़ा गया सैलाब, हाई अलर्ट

Tue, 26 Jul 2016 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नेपाल
विज्ञापन
नेपाल के पहाड़ों पर दो दिन से हो रही बारिश के चलते सरयू और घाघरा नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नेपाल ने पांच लाख क्यूसेक पानी छोड़ने की चेतावनी दी है। ऐसे में बुधवार भोर तक नेपाल का पानी आने से बलहा और शिवपुर के 34 गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन


इन गांवों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए हैं। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मचा है। बारिश में नेपाल का पानी बहराइच जिले में हर साल काफी नुकसान पहुंचाता है। तराई के साथ नेपाल के पहाड़ों पर दो दिन से वर्षा हो रही है।

इसके चलते नेपाल से भारत में आने वाले सरयू, कौड़ियाला, भादा और गेरुआ नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। गेरुआ और कौड़ियाला नदियां मिलकर घाघरा का स्वरूप लेती हैं। वहीं भादा सरयू के रूप में भारतीय क्षेत्र में बहती है।
विज्ञापन


नानपारा में स्थित अर्ली वार्निंग नेटवर्क संयंत्र ने आगामी 24 घंटे में भारतीय क्षेत्र में बाढ़ की चेतावनी दी है। सिस्टम कार्यालय के अधिकारी कमल कुमार ने बताया कि नेपाल के अधिकारियों से वार्ता की गई है। नेपाल से पांच लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा जा रहा है।

इसके चलते सरयू नदी का जलस्तर देर रात तक तेजी से बढ़ेगा। ऐसे में शिवपुर ब्लॉक 24 और बलहा ब्लॉक के 10 गांव बाढ़ की चपेट में आ जाएंगे। कर्मचारियों को उक्त गांव के निवासियों को सतर्क करने के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


नेपाल से छोड़े गए पानी के गोपिया बैराज पहुंचने से पहले ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों की ओर निकलना होगा जिससे जन, धन की हानि से बचाया जा सके। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें