फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में युवक समेत पांच कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में मिहींपुरवा निवासी युवक समेत पांच लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। स्वास्थ्य टीम ने सभी को होम आइसोलेट करा दिया है। वहीं संपर्क में आए लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। उधर स्वास्थ्य टीम ने जिले में कई स्थानों पर कैंप लगाकर 278 लोगों की एंटीजन जांच की। इसके साथ ही 318 लोगों के सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए लखनऊ भेजा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को कोरोना रिपोर्ट जारी की गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में पांच लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। इनमें बलहा, हुजूरपुर व मिहींपुरवा में एक-एक और तेजवापुर में दो लोग पॉजिटिव निकले हैं। वहीं मोतीपुर के डॉ. अनुराग ने बताया कि विकास खंड में गोपिया निवासी 25 वर्षीय युवक पॉजिटिव आया है।
उधर जरवल सीएचसी के एआरओ आरपी कनौजिया ने बताया कि स्वास्थ्य टीम ने 57 लोगों की एंटीजन जांच की और 52 का सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा है। नानपारा सीएचसी के अधीक्षक डॉ. चंद्रभान ने बताया कि 58 लोगों की एंटीजन जांच हुई और 53 का सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए लिया गया है।
विज्ञापन

मोतीपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनुराग वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने 76 लोगों की एंटीजन जांच की। इसके साथ ही 55 लोगों के सैंपल जांच को लखनऊ भेजे हैं। बलहा के बीसीपीएम अजय यादव ने बताया कि 48 लोगों की एंटीजन जांच की गई और 48 के सैंपल आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए हैं।
सीएचसी चरदा के अधीक्षक डॉ. अर्चित श्रीवास्तव ने बताया कि 67 लोगों की एंटीजन जांच करने के साथ 58 के सैंपल जांच को भेजे गए हैं। पयागपुर के बीपीएम अनुपम शुक्ला ने बताया कि 20 लोगों की एंटीजन जांच हुई और 52 के सैंपल लिए गए हैं। इसमें कस्बे के मिठाई विक्रेताओं के सैंपल भी लिए गए। सीएमओ ने बताया कि जिले में कुल 278 लोगों की एंटीजन जांच की गई। वहीं स्वास्थ्य टीम ने 318 लोगों के सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए लखनऊ भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें