फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बहराइच के पांच खंड शिक्षा अधिकारी बदले

Tue, 15 Sep 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बेसिक शिक्षा विभाग में खंड शिक्षा अधिकारियों का बड़े पैमाने पर हुए स्थानांतरण हुआ है। बहराइच के पांच बीईओ को दूसरे जिलों में भेजा गया है। वहीं जिले में पांच नए खंड शिक्षा अधिकारियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन



शासन की ओर से जारी स्थानांतरण सूची में बहराइच से बाहर जाने वाले अधिकारियों में अनुराग कुमार मिश्र, मिथिलेश जायसवाल, अजीत कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार चौधरी और कमलेश कुमार मिश्र शामिल हैं।



शासनादेश के अनुसार बहराइच में बाराबंकी, गोंडा, मुरादाबाद और कासगंज से नए खंड शिक्षा अधिकारी भेजे गए हैं। अर्चना को बाराबंकी से बहराइच, सीमा पांडेय व रियाज अहमद को गोंडा से बहराइच, शिवम गुप्ता को मुरादाबाद से बहराइच और रामरूप को कासगंज से बहराइच भेजा गया है।
विज्ञापन



तबादलों के बाद जिले में खंड शिक्षा अधिकारियों की तैनाती का समीकरण बदल जाएगा। नए अधिकारियों के आने से परिषदीय विद्यालयों के निरीक्षण, शिक्षकों से जुड़े विभागीय कार्यों और शैक्षिक गतिविधियों की निगरानी व्यवस्था में बदलाव होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें