फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पाकिस्तान के समर्थन में नारा लगाने वाले पांच गिरफ्तार

Wed, 01 Nov 2023 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कोतवाली देहात के चिलवरिया बाजार में 28 सितंबर को धर्म विशेष के कुछ युवकों ने पाकिस्तान जिंदाबाद व धार्मिक नारे लगाते हुए दूसरे समुदाय के युवकों पर हमला कर दिया था। हमले में पांच युवक घायल हो गए थे। इनमें गंभीर रूप से घायल एक युवक को ट्राॅमा सेंटर रेफर किया गया है। मंगलवार को पुलिस ने पांच नामजदों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सात नामजद व 25 अज्ञात की धरपकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के चिलवरिया बाजार निवासी अमन सोनी, राकेश राजपूत, सुहेल, मुकेश कुमार विशाल चौहान आदि बीते शनिवार शाम चिलवरिया बाजार स्थित भाजपा कार्यालय के पास खड़े थे। इसी दौरान दुर्गा पूजा के दौरान किए गए भव्य आयोजन के विरोध में पहुंचे धर्म विशेष के राफू, नसरुद्दीन, कमरुद्दीन, शेखू, हामिद, मोहम्मद शमी उर्फ टायफून, नूर बाबू, छगनू, फरीद, इमरान, सानू, मोहम्मद नफीस, कमाल खां व लगभग 25 अज्ञात ने युवकों पर हमला कर दिया था। हमले में पांचों युवकों चोटिल हुए थे। अमन सोनी के सिर में धारदार हथियार लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
इन्हें मेडिकल कॉलेज से ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया था। घटना के बाद से चिलवरिया बाजार में तनाव है और सोमवार को व्यापारियों ने गिरफ्तारी न होने के विरोध में दुकानें बंद कर रखी थी। व्यापारियों के भारी विरोध के बाद मंगलवार को कोतवाली देहात पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

कोतवाल देहात मनोज पांडेय ने बताया कि कुछ अराजकतत्वों ने पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाते हुए हमला किया था। जिसमें से पुरानी बाजार निवासी मोहम्मद माजिद उर्फ राफू, कमरुद्दीन अहमद, मोहम्मद शमी उर्फ टायफून, नूरबाबू व इरशाद अहमद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। शेष की तलाश जारी है।

युवक पर जानलेवा हमला करने वाले दो अभियुक्तों का लंबा आपराधिक इतिहास है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए मोहम्मद शमी उर्फ टायफून पर कोतवाली देहात में तीन व कमरुद्दीन अहमद पर चार मुकदमे दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें