फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: वाहन रिकवरी विवाद में फायरिंग, युवक घायल

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में उत्कर्ष का हो रहा इलाज।
विज्ञापन
बहराइच। लखनऊ मार्ग स्थित मरी माता मंदिर के पास रविवार को कुछ दबंगों ने दो युवकों की पिटाई कर दी। जान बचाकर भाग रहे युवकों पर आरोपियों ने फायरिंग भी की, एक युवक के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। मामले में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


थाना दरगाह के सलारगंज निवासी उत्कर्ष सिंह अपने दोस्तों सीतापुर के हरिहरपुर निवासी नीरज कुमार, अभिषेक और शुभम यादव के साथ मरी माता मंदिर के पास खड़े थे। इसी दौरान दो चारपहिया वाहनों से पहुंचे कुछ लोगों ने उत्कर्ष और उनके साथियों पर हमला कर दिया।

इस दौरान उत्कर्ष सिंह और नीरज कुमार जान बचाने के लिए भागने लगे। आरोप है कि इसी बीच हमलावरों ने उत्कर्ष पर तमंचे से फायर कर दिया। पैर में गोली लगने से उत्कर्ष घायल हो गए। घटना के समय आसपास मौजूद पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों को आता देख आरोपी वाहन लेकर भाग निकले।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही सीओ नारायण दत्त मिश्रा और थाना प्रभारी दद्दन सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पीड़ित के पिता पवन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने गोंडा निवासी अंकित सिंह, राघवेंद्र सिंह, आलोक सिंह तथा जिला मुख्यालय निवासी आशीष सिंह बन्ना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

थाना प्रभारी दद्दन सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष वाहन रिकवरी का काम करते हैं। इसी को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें