फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: आज से गेंदघर मैदान में सज जाएंगी पटाखे की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर के गेंदघर मैदान में शनिवार से पटाखे की अस्थाई दुकानें लग जाएंगीं। दुकानदारों ने दुकान सजाने का काम शुक्रवार से ही शुरू कर दिया।
विज्ञापन


गेंदघर के मैदान में प्रशासन द्वारा इस बार 50 अस्थाई पटाखा दुकानदारों को तीन दिवसीय लाइसेंस जारी किया है। सभी दुकानों का संचालन 18 अक्तूबर से शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि गेंदघर के मैदान में मौजूदा समय प्रशासन की देखरेख में स्वदेशी मेला चल रहा है। मेले का समापन 18 अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन


वहीं प्रशासन द्वारा पटाखा व्यापारियों का जो तीन दिवसीय अस्थाई लाइसेंस जारी किया गया है, वह भी 18 से 20 अक्तूबर तक ही वैध है। पटाखा संघ के अध्यक्ष शकील अहमद ने बताया कि मेले के चलते उनका एक दिन का कारोबार बाधित हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें