कोतवाली नानपारा के अगैया में जलता कार।
- फोटो : BAHRAICH
अगैया (बहराइच)। नेपाल से लौट रहे लखनऊ निवासी व्यापारी की लग्जरी कार एसएसबी मुख्यालय के सामने धू-धू कर जलने लगी। व्यापारी ने वाहन से कूदकर जान बचायी। आग की लपटें उठती देख एसएसबी जवानों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक पूरी कार जलकर राख हो गई। एएसपी भी मौके पर पहुंचकर चुके थे।
लखनऊ के ठाकुरगंज निवासी मुश्ताक अहमद व्यापारी हैं। वह अपनी लग्जरी कार से मंगलवार सुबह नेपाल गया था। इसके बाद वह रात करीब आठ बजे वापस लौट रहा था। नानपारा-रुपईडीहा मार्ग पर एसएसबी मुख्यालय अगैया के सामने वाहन अचानक धू-धू कर जलने लगा। वाहन जलते देख मुश्ताक ने ब्रेक लगाई। इसके बाद वह वाहन से बाहर कूद गया।
देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को आगोश में ले लिया। आग की लपटें उठती देख कैंप से एसएसबी के जवान आए। सभी ने पानी डालकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उधर रुपईडीहा क्षेत्र से मूर्तियों का निरीक्षण कर वापस आ रहे एएसपी ग्रामीण रवींद्र कुमार सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने मौके का मुआयना किया। फायर ब्रिगेड को फोन कर मामले की जानकारी दी।