फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: शार्ट सर्किट से खेत में लगी आग, आठ बीघा फसल जली

Fri, 11 Apr 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
​भिठिया ​स्थित गेहूं के खेत में शार्ट सर्किट से आग को बुझाते ग्रामीण
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। भिठिया में बुधवार रात ऊपर से गुजरी हाइटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से गेहूं के खेत में आग लग गई। जिससे आठ बीघा फसल जल गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग को काबू किया।
विज्ञापन

सोनवा क्षेत्र के ग्राम भिठिया चिचड़ी के मजरा भिठिया निवासी रामनारायण के खेत से होकर हाइटेंशन विद्युत लाइन गुजरी है। बुधवार रात तेज हवा के कारण तार आपस में टकरा गए। इससे निकली चिंगारी से रामनारायण के गेहूं के खेत में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के कारण आग बेकाबू हो गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग को काबू किया।
आग की चपेट में आने से रामनारायण का दो बीघा, केतार का चार बीघा व हीरालाल का दो बीघा फसल जल गई। जब तक आग चंदर के खेत तक पहुंचती तब तक ग्रामीणों के सहयोग से दमकल टीम व सोनवा पुलिस ने आग को काबू किया। इस दौरान चंदर की भी दो बिसवां गेहूं की फसल भी जल गई। अग्निकांड में करीब 50 हजार की संपत्ति की क्षति का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें