फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: छप्पर में लगी आग, युवक जिंदा जला

Mon, 17 Apr 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। ग्राम पंचायत परसिया दपौली में सोमवार को शाॅर्ट सर्किट से एक फूस के मकान में आग लग गई। घर में सो रहे एक युवक की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। उसे बचाने के प्रयास में युवक का छोटा भाई भी झुलस गया। उसे सीएचसी में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंयायत परसिया दपौली निवासी ननके (24) सोमवार को फूस के घर में सो रहे थे। छप्पर के ऊपर से गुजरी बिजली लाइन में शाॅर्ट सर्किट हो गया। चिंगारी छप्पर पर गिर गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता आग ने पूरे घर को अपने आगोश में ले लिया। घर में सो रहा ननके जिंदा जल गया।
ननके को जलता देख उसे बचाने दौड़ा उसका छोटा भाई प्रमोद (22) भी झुलस गया। ग्रामीणों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर में भर्ती करवाया है, वहां उसका इलाज जारी है। आग की लपटों ने बगल स्थित नकछेद के घर को भी आगोश में ले लिया। ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्रीय लेखपाल कमलेश शुक्ल ने बताया कि आग से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। मृतक के परिजनों को मदद दिलवायी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें