फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बिजली के खंभे में लगी आग, अफरातफरी

विज्ञापन
रुपईडीहा के बजाजा बाजार में जर्जर हालत में तारों पर हो रही शार्ट सर्किट। 
विज्ञापन
रूपईडीहा। कस्बे के बजाजा मार्केट में शनिवार रात करीब 11 बजे विद्युत पोल में आग लग गई। इससे स्थानीय लोगों में खलबली मच गई। उन्होंने सहाबा पावर हाउस को सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बंद कराई, जिससे बड़ा हादसा बस गया। स्थानीय निवासी नीरज कुमार ने लाइन कटवाई। उनका आरोप है कि नानपारा के एसडीओ से संतोषजनक बात नहीं हुई। अवर अभियंता और लाइनमैन सोनू, पवन के मोबाइल बंद मिले। बाद में लाइनमैन सगीर अहमद और सोनू रंजीतबोझा पहुंचे। उन्होंने आग पर काबू पाकर मरम्मत शुरू की। संसाधनों की कमी से रात में जले तार ठीक नहीं हो सके। अन्य क्षेत्रों की आपूर्ति के लिए एक क्षेत्र की बिजली पूरी रात गुल रही। भीषण गर्मी में अंधेरे में रात गुजारने से नागरिकों में विभाग के प्रति नाराजगी दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें