मिहींपुरवा(बहराइच)। ग्राम पंचायत चहलवा के मजरा कुरकुरी कुआं निवासी दूधनाथ के फूस के घर में शुक्रवार की रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आसपास के गांवों के ग्रामीण इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी सौरभ सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग से पीड़ित दूधनाथ के जरूरी कागजात, नकदी, गृहस्थी का सामान, खाद्यान्न समेत लाखों का सामान जलकर राख हो गया। एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि लेखपाल रवि कुमार वर्मा से जांच करने व कोटेदार को राशन देने के लिए निर्देशित किया गया है।