फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: चयपुरवा में अज्ञात कारणों से लगी आग, छह घर जले

Sat, 06 Apr 2024 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। सिरसिया थाना क्षेत्र के चयपुरवा गांव में शनिवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसकी चपेट में आने से छह घर जलकर राख हो गए। आग बेकाबू देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

चयपुरवा निवासी बिट्टन देवी पत्नी संजय कुमार के घर से शनिवार दोपहर उठी चिंगारी ने विकराल रूप ले लिया। इसकी चपेट में आने से बिट्टन देवी सहित रामसागर व विद्यासागर पुत्रगण संतराम, रामसूरत पुत्र भगवानदीन, सुमन देवी पत्नी धर्मराज पाल व राजेश कुमार पुत्र शिव प्रसाद का घर जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहे। इस पर गांव निवासी शिवपूजन सिंह ने इसकी जानकारी अग्निशमन विभाग को दी। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत कर आग को काबू किया। अग्निकांड में करीब दस लाख रुपये की संपत्ति के क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं मौके पर पहुंचे लेखपाल ध्रुव कुमार की ओर से क्षति का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें