फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: अज्ञात कारणों से लगी आग, तीन मकान जले, मवेशी झुलसे

विज्ञापन
कैसरगंज के ग्राम पंचायत गोड़हिया नम्बर दो के मजरा महतोपुरवा में लगी आग से जले मकान।
विज्ञापन
कैसरगंज/विशेश्वरगंज। जिले में बृहस्पतिवार को दो अलग-अलग स्थानों पर अग्निकांड हुए। इसमें कैसरगंज में लगी आग से तीन मकान जल गए और कई मवेशी झुलस गए। दूसरी ओर विशेश्वरगंज में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बांस के पेड़ों में आग लग गई, जिसे अग्निशमन कर्मियों ने समय रहते बुझा दिया, जिससे बड़ी घटना बच गई।
विज्ञापन


कैसरगंज के ग्राम पंचायत गोड़हिया नंबर दो के मजरे महतोपुरवा में बृहस्पतिवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसकी चपेट में आने से दो फूस के घर और एक पक्का मकान जल गया। तीनों मकानों में रखे कपड़े, गृहस्थी का सामान व अन्य वस्तुएं जलकर राख हो गईं। आग की चपेट में आने से दो गाय, एक भैंस समेत अन्य कई मवेशी झुलस गए। पीड़ित फूलचंद, ओमप्रकाश व रामसूरत ने बताया कि आग की चपेट में आने से उनकी पूरी गृहस्थी नष्ट हो गई है। प्रधान प्रतिनिधि बलराम यादव ने बताया कि घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दी गई है। उधर विशेश्वरगंज में ग्राम सभा उधरना सरहदी के भोलापुरवा में बुधवार देर रात हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बांस के पेड़ों में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने सूचना पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें