बहराइच। कोतवाली नगर क्षेत्र में सोमवार को एक घर में विवाह समारोह के दौरान डीजे बजाया जा रहा था। पड़ोसी विरोध करते हुए घर में घुस आए और जमकर मारपीट की। जिसमें दूल्हा समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें शांतिभंग में पाबंद किया है।
कोतवाली नगर के मोहल्ला बशीरगंज निवासी पेंटर का बुधवार को निकाह होना है। सोमवार रात परिजन डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले खलीउल्ला, रहमतुल्लाह, जहरउल्ला व सोनू आदि ने डीजे बजाने का विरोध किया। इसके बाद सभी ने घर में घुस कर मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में दूल्हा समेत पांच लोग घायल हो गए। आरोप है कि विपक्षियों ने महिलाओं को भी डंडे से पीटा। पुलिस ने मामला शांत करवाया। कोतवाल ब्रह्मा गौड़ ने बताया कि तहरीर मिली है। चार लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।