कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव-पेच दिखा लोगों को रोमांचित कर दिया। नानपारा के जनता इंटर कॉलेज परिसर में तीन दिवसीय राहत मेमोरियल कुश्ती प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ।
विज्ञापन
दंगल में पहली कुश्ती नदीम व बादल के बीच हुई। इसमें नदीम ने जीत हासिल की। अंतिम कुश्ती बसंत थापा व काला पहलवान के बीच हुई। जिसमें बसंत थापा ने जीत हासिल की।