फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बुखार, डायरिया का प्रकोप, पीकू व चिल्ड्रेन वार्ड फुल

Fri, 28 Apr 2023 10:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
जिला अस्पताल के बाल रोग विभाग में बीमार बच्चों का इलाज करते चिकित्सक। -संवाद
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में प्रतिदिन पहुंच रहे लगभग 350 बीमार बच्चे
विज्ञापन

पीकू व चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती हैं 41 बच्चे
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। मौसम में अचानक आए बदलाव का असर सीधे मासूमों पर पड़ने लगा है। इससे बच्चे तेजी से बुखार व डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। बीमार बच्चों से मेडिकल काॅलेज का चिल्ड्रेन वार्ड व पीआईसीयू (पीडियाट्रिक इंसेंटिव केयर यूनिट) के सभी बेड फुल हैं। कुछ बेडों पर दो-दो बच्चों को भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है।
बदलते मौसम में बच्चों में डायरिया व बुखार का कहर नहीं थम रहा है। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज स्थित चिल्ड्रेन वार्ड में पूर्वाह्न 11:30 बजे तक सायरीन (6), अर्पिता (5), पारुल (6), सगीर (11), मायरा (15) सहित छह नए बच्चे भर्ती कराए गए हैं। जिससे चिल्ड्रेन वार्ड के सभी 30 बेड फुल हो गए हैं। वहीं पीआईसीयू वार्ड भी फुल हो गया है। कुल मिलाकर चिल्ड्रेन व पीकू वार्ड में 41 बच्चे भर्ती हैं।
विज्ञापन


इनसेट
एक सप्ताह के भीतर हो रही रिकवरी
मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद शुक्ल का कहना है कि तापमान में लगातार वृद्धि से सर्वाधिक समस्या बच्चों को हो रही है। बच्चे उल्टी-दस्त से पीड़ित होकर अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। इलाज के बाद बुखार व डायरिया पीड़ित बच्चे एक सप्ताह के भीतर ठीक भी हो जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 350 बच्चे ओपीडी में पहुंच रहे हैं। इनमें गंभीर बच्चों को फौरन अस्पताल में भर्ती कर लिया जाता है।
विज्ञापन



बदलते मौसम का मासूमों पर असर
डॉ. शुक्ल ने बताया कि मौसम में बदलाव होने के कारण बच्चे डायरिया व बुखार की चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों को सलाह दी है कि ओआरएस घोल के पैकेट को एक लीटर पानी में मिला लें और इसे बच्चे को पिलाते रहें। वहीं घर में ओआरएस बनाने के लिए एक लीटर पानी में चार चम्मच चीनी और एक चुटकी नमक मिलाएं। डायरिया होने पर ओआरएस और जिंक जरूर देना चाहिए। साथ ही मां का दूध देना बंद नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें