फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नेपाल सीमा क्षेत्र में लाखों की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। सीमावर्ती कस्बा रुपईडीहा में रविवार रात गश्त कर रही पुलिस व एसएसबी जवानों की संयुक्त टीम ने एक महिला तस्कर को 116 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से भारतीय व नेपाली करेंसी भी बरामद की गई। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि पुलिस व एसएसबी जवानों की संयुक्त टीम रविवार रात सीमा क्षेत्र के दशहरा बाग में गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक महिला को संदिग्ध अवस्था में उधर से जाते देख उसे रोककर पूछताछ की गई, लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी। इस पर एसएसबी की महिला जवानों ने उसके पास मौजूद सामान की जांच की।
इस दौरान महिला के पास से 116 ग्राम स्मैक के साथ ही 21,029 हजार भारतीय व 23,800 रुपये नेपाली मुद्रा बरामद की गई। थाना प्रभारी हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि आरोपी महिला तस्कर की पहचान रुपईडीहा के दशहरा बाग निवासी शकीला बीबी के रूप में हुई है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें