फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तीन शावकों के साथ सरसों के खेत में पहुंची मादा तेंदुआ

Mon, 09 Feb 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
 निशानगाड़ा रेंज के आजमगड़पुरवा में खेत में तेंदुआ व शावक को दूर से देखते ग्रामीण। - स्रोत : ग्र
विज्ञापन
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज में रविवार की शाम आजमगड़पुरवा गांव में सरसों के खेत में मादा तेंदुआ अपने तीन शावकों के साथ देखी गई। इस बीच उसने एक गोवंश का शिकार भी किया। शावकों के साथ मादा तेंदुए की चहल-कदमी देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन


आजमगड़पुरवा निवासी इकरार अहमद ने बताया कि वह अपने सरसों के खेत की ओर गए, तो देखा कि खेत में मादा तेंदुआ अपने तीन शावकों के साथ डटी है। थोड़ी दूर पर गोवंश का क्षत-विक्षत शव भी पड़ा था। अनुमान लगाया जा रहा है कि तेंदुए ने ही गोवंश का शिकार किया है।

ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग एवं गजमित्रों की टीम तेंदुए को भगाने के प्रयास में जुटी है। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा है। गांव में एक साथ कई तेंदुए दिखने से लोगो में दहशत है। लोगो ने वन विभाग से सुरक्षा की गुहार लगाई है। सभी अपने बच्चों को घरों के अंदर छिपाकर पहरेदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें