फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बबुरी गांव में भेड़िये का खौफ

Sat, 20 Sep 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
भेड़िये के भय से मचान पर बैठा युवक। -संवाद
विज्ञापन
बौंडी। सरयू कछार के बबुरी गांव समेत करीब 10 गांवों में इन दिनों भेड़िये का खौफ इतना बढ़ गया है कि लोग चैन की नींद नहीं सो पा रहे हैं। हालात ये हैं कि ग्रामीण घरों की छतों और दरवाजों पर मचान बनाकर रात भर पहरा देने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन




बबुरी गांव के रामतेज ने बताया कि घर में दरवाजा न होने के कारण वे परिवार के साथ मचान पर रात गुजारते हैं। विक्रम ने कहा कि उन्होंने भी घर के मुख्य द्वार पर बांस का मचान बनाकर परिवार के साथ रात बितानी शुरू कर दी है। उनका कहना है कि लगातार भेड़िये की दहशत बनी हुई है और बच्चे-बुजुर्ग सबसे ज्यादा डर के साये में जी रहे हैं।


ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द इलाके में गश्त बढ़ाई जाए और भेड़िये को पकड़ा जाए, ताकि लोग सुरक्षित रह सकें। वन विभाग शुक्रवार को भी खाली हाथ रहा। डीएफओ राम सिंह यादव ने कहा कि टीमें लगातार गश्त कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें