फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का डर, महानगरों से गांवों में आए लोगों से खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने को लेकर शहर से गांवों तक अलर्ट दिखाई दे रहा है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए हर व्यक्ति जागरूक दिखाई दे रहा है। लॉक डाउन महानगरों से जिले के ग्रामीण अंचलों में अचानक पहुंचे सैकड़ों लोगों से ग्रामीणों को खतरा है। सूचना पाकर टीमें भी जांच में जुटी हुई हैं, हालांकि अभी तक कोई भी कोरोना पाजिटिव नहीं मिला है, जो राहत की खबर के रूप में सामने आ रहा है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस को सरकार ने महामारी घोषित कर दिया है। महामारी से संक्रमण को लेकर खतरा बना हुआ है। केंद्र सरकार के निर्देश पर महानगरों को लॉकडाउन किया जा चुका है। इसके बाद जिले से बाहर गए मजदूरी और नौकरीपेशा लोग बड़ी संख्या में वापस लौटे हैं। अनुमान के अनुसार जिले मेें करीब बीस हजार लोग मुंबई, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, दिल्ली आदि जगहों से वापस अपने घरों को लौटे हैं। ऐसे में इन सभी के गांवों में पहुंचने से लोगों को खतरा है।
बड़ी संख्या में बाहर से आए लोगों से संक्रमण का खतरा भी बढ़ा है। ग्रामीणों की सूचना पर जगह-जगह पुलिस टीम गांवों में पहुंच कर इन लोगों की जांच कर रही है। जांच में अभी तक कोई भी कोरोना पाजिटिव नहीं पाया गया है। सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह ने बताया कि अभी तक कोई भी मरीज कोरोना से संक्रमित नहीं मिला है। हालांकि बाहर से आने वाले लोगों को निगरानी में रखा जा रहा है।
विज्ञापन

विदेश से आए चार लोगों की जांच
नानपारा के सीएचसी अधीक्षक डॉ. चंद्रभान ने बताया कि नानपारा क्षेत्र में बाहर से आने वाले लोगों की जांच के लिए दस टीमें गठित की गई हैं। विदेश से चार लोग आए हैं। इसमें ओमान, इंडोनेशिया और दुबई से आने वाले शामिल हैं। सभी की जांच की जा चुकी है। मगर अभी तक कोई भी संक्रमित नहीं मिला है।
बीमार लोगों की हुई जांच
मुंबई से बिछिया क्षेत्र में एक युवक व उसका बेटा लौटे हैं। इनके बीमार होने की सूचना पर दोनों को पीएचसी सुजौली भेजा गया है। दोनों बीमार भी हैं। वहीं दिल्ली से आए आठ से अधिक लोग भी सर्दी, जुकाम से पीड़ित हैं। मोतीपुर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. रामनरायन ने बताया कि सभी की जांच की गई है। जांच में सामान्य बीमारियां मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें