फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: घरेलू विवाद में फावड़े से हमला कर पिता की हत्या

Sat, 29 Nov 2025 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विशेश्वरगंज में बुजुर्ग की हत्या के बाद जमा भीड़ व जांच करती पुलिस।     - संवाद
विज्ञापन
विशेश्वरगंज। ग्राम पंचायत ठोरिया के मजरा बरई पुरवा में शुक्रवार को पारिवारिक विवाद में कहासुनी के दौरान बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की है। आरोपी पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन



मजरा बरई पुरवा गांव निवासी रामबचन चौरसिया (60) से शुक्रवार दोपहर उनके पुत्र हजारी लाल ने पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत शुरू की। बातचीत के दौरान ही दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि हजारी लाल मानसिक रूप से कमजोर है, जिसके कारण घर में अक्सर झगड़े होते रहते थे। शुक्रवार दोपहर इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और बेटे ने पिता पर फावड़े से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपी हजारी लाल को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है, लेकिन वह चुप्पी साधे हुए है।
विज्ञापन



बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि विवाद अचानक बढ़ जाने पर उग्र पुत्र हजारी ने पिता की हत्या की। मेडिकल परीक्षण से ही उसकी मानसिक स्थिति का पता चल सकेगा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें