फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के दौरान नल में करंट उतरने से ससुर व बहू की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गायघाट (बहराइच)। तराई में लगातार हो रही बारिश के चलते मोतीपुर थाना क्षेत्र में मिहींपुरवा के चिकमंडी मोहल्ले में मंगलवार को सुबह घर के नल में करंट उतरने से ससुर और बहू की मौत हो गई। वहीं, बचाने के लिए दौड़ा बेटा भी चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन

उसे सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है, जहां पर उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। तराई में सोमवार रात से तेज बारिश हो रही है। बरसात के दौरान मोतीपुर थाना क्षेत्र में मिहींपुरवा के चिकमंडी मोहल्ला निवासी इलियास सुबह लगभग 10 बजे हाथ व मुंह धोने के लिए घर में लगे नल के पास पहुंचे और चलाने के लिए जैसे ही हैंडल पर हाथ रखा, वैसे ही उन्हें करंट लग गया।
करंट के झटके से वह गिरकर तड़पने लगे। यह देख घर में काम कर रही बहू शाकरून ससुर को बचाने दौड़ी तो वह भी चपेट में आ गई। बहू की चीख सुनकर घर के अन्य सदस्य आ गए और छोटा बेटा मोनू छुड़ाने के लिए बांस से हटाने का प्रयास करने लगा, लेकिन बांस बारिश होने के कारण भीगा हुआ था, जिससे वह भी करंट की चपेट में आकर झुलस गया।
विज्ञापन

आधे घंटे बाद किसी तरह बिजली आपूर्ति बंद कराकर ससुर व बहू को नल से दूर लाया गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो गई थी। झुलसे बेटे को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने के कारण मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घर में एक साथ दो मौत होने से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें