फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बेटे की शादी के तीसरे दिन पिता की मौत, मचा कोहराम

Mon, 15 Jul 2024 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पयागपुर थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की शनिवार की शाम कोतवाली देहात क्षेत्र के पानी टंकी चौराहे पर अचानक मौत हो गई। मृतक के बेटे की दो दिन पहले ही शादी हुई थी। मौत की सूचना पर घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। मृतक किडनी रोग का मरीज था।
विज्ञापन


कोतवाली देहात के पानी टंकी चौराहे पर शनिवार की शाम एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे रायपुर राजा चौकी प्रभारी अशोक सिंह ने शव की तलाशी ली तो उनकी जेब से रोडवेज बस का टिकट, एक मोबाइल फोन व कुछ रुपये मिले। चौकी प्रभारी ने मोबाइल से उनके परिजनों को फोन किया तो उनकी पहचान पयागपुर निवासी देवीदीन (45) के रूप में हुई।
पुलिस की सूचना पर पहुंचे मृतक के बेटे विकास ने बताया कि पिता को किडनी की बीमारी थी। वह शनिवार को डायलसिस करवाने के लिए आए थे। वहीं, पोस्टमार्टम करवाने आए जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि देवीदीन के बेटे विकास की 11 जुलाई को शादी हुई थी। पूरे घर में खुशी का माहौल था। चौकी प्रभारी अशोक सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें