फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तेजी से फैल रहा आई फ्लू

Wed, 02 Aug 2023 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में आई फ्लू तेजी से पांव पसार रहा है। मेडिकल कॉलेज में हर रोज संक्रमण से ग्रसित 24 लोग पहुंच रहे हैं। इनका इलाज के साथ डॉक्टर संक्रमण से बचाव की जानकारी दे रहे हैं। संक्रमण को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने सभी दवाओं आदि की व्यवस्था कर ली है। बुधवार को मेडिकल कॉलेज में पुत्र को दिखाने आए खैरीघाट के भवानीपुर निवासी शैलेंद्र मिश्र ने बताया कि उसका पुत्र तीन दिनों से आई फ्लू से परेशान है।
विज्ञापन

दोनों आंखें लाल हो गई हैं। स्थानीय स्तर पर इलाज कराया था लेकिन आराम नहीं मिला। डॉक्टर को दिखाने के बाद दवा ले ली है। मेडिकल कॉलेज की नेत्र विशेषज्ञ डॉ. रंजना मिश्रा ने बताया कि फ्लू से संबंधित 20 से 25 लोग रोजना आ रहे हैं। इसमें बच्चों की संख्या अधिक है। इलाज के बाद सभी लोग स्वस्थ हो जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि आंखों में होने वाले इंफेक्शन को आई फ्लू या कंजंक्टिवाइटिस कहते हैं। इसमें इंफेक्शन होने वाले व्यक्ति की आंखें लाल हो जाती हैं। इसके साथ ही आंखों से पानी निकलता रहता है और सूजन हो जाती है। जिससे साफ नहीं दिखता है। ऐसे में यदि किसी को परेशानी हो तो वह फौरन अस्पताल पहुंचकर इलाज कराए।
विज्ञापन

संक्रमण से ऐसे करें बचाव
थोड़े-थोड़े समय पर हाथों की सफाई करें। आंखों को बार-बार न छुएं, उन्हें समय-समय पर धोएं। अगर बाहर जाना ज्यादा जरूरी है तो काला चश्मा पहन कर जाएं। पीड़ित व्यक्ति से आई कांटेक्ट बनाने से बचें। संक्रमित व्यक्ति के बेड, तौलिया या कपड़े का इस्तेमाल न करें। टीवी-मोबाइल से दूरी बनाए रखें।

ख्वाजगीपुर गांव में फैला आई फ्लू
बौंडी (बहराइच)। विकास ड तेजवापुर के ग्राम पंचायत ख्वाजगीपुर में 12 लोग आई फ्लू से पीड़ित हैं। गांव निवासी शिवम (14), मोहिनी सीमा (13), आराधना (7) आदि लोगों ने बताया कि वे कई दिनों से आई फ्लू से पीड़ित हैं।
विज्ञापन


आई फ्लू को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट है। अस्पताल में दवा इलाज की सभी व्यवस्था है। आने वाले मरीजों का इलाज बेहतर तरीके से किया जा रहा है।
- डॉ.ओपी चौधरी, सीएमएस मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें