बहराइच। जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी ने बताया कि उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी मिशन योजना का संचालन किया जा रहा है। योजना का लाभ उठाने के लिए इच्छुक किसान विभाग के पोर्टल डीबीटी डाट यूपीहर्टीकल्चर डाट काम पर स्वयं, जनसेवा केंद्र या कार्यालय के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। उद्यान अधिकारी ने बताया कि शाकभाजी क्षेत्र विस्तार के तहत दो सौ हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें से सामान्य के लिए 180 और एससीपी के लिए बीस हेक्टेयर का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा जामुन, करेला, बेल, औषधीय फसलों की खेती आदि के कार्यक्रम प्राप्त हुए है। योजना के तहत किसानों का चयन वरीयता के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक किसान जिला उद्यान कार्यालय या योजना के प्रभारी पंकज वर्मा के मोबाइल नंबर 9455108000 पर संपर्क कर सकते हैं।